हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर सीबीएसई स्कूल की प्रिंसिपल मंजरी महाजन को शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मंजरी महाजन ने शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, नई तकनीक से पढ़ाई, और बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उनके स्कूल में कचरे का बेहतर प्रबंधन, कचरे का सेग्रीगेशन, प्लास्टिक संग्रहण और इसे पंचायत में जमा करवाने के साथ-साथ प्लास्टिक-फ्री कैंपस बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इन प्रयासों के आधार पर उनका चयन नेशनल टीचर अवॉर्ड के लिए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *